छत्तीसगढ़ - ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते दीपक जायसवाल सहित 05 जुआरी गिरफ्तार, 63,500 रुपये जप्त

रायपुर , 22/09/2025 1:03:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलते दीपक जायसवाल सहित 05 जुआरी गिरफ्तार, 63,500 रुपये जप्त

रायपुर 22 सितम्बर 2025 - रायपुर पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिस देकर 5 जुआरियो को जुआ खेलते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 63,500 रूपये नगद जप्त किया है। सभी जुआरी खमतराई  थाना क्षेत्रांतर्गत रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर में जुए की महफ़िल सजाए हुए थे।

दरअसल खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रांवाभाठा ट्रांसपोर्ट नगर प्रिंस होटल के बाजू स्थित पार्किंग नंबर 06 पास कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर रेड कार्यवाही की। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते चमन लाल पिता मनोज चौरसिया उम्र 34 साल निवासी कैलाश नगर बीरगांव , अरशद अली पिता सिद्ध अली उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंबर 01 थाना धरसींवा , दीपक साहू पिता अरविंद साहू उम्र 25 साल निवासी बंजारी नगर रांवाभाठा थाना खमतराई , दशरथ कुमार सिन्हा पिता संतराम सिन्हा उम्र 35 साल निवासी सुभाष चौक बीरगंव थाना उरला और दीपक जायसवाल उम्र 28 साल निवासी लक्ष्मी बिहार कालोनी गुढियारी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने जुआरियो के कब्जे से 63,500 रूपये, ताश एवं 08 मोबाईल फोन जप्त कर सभी के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH