छत्तीसगढ़ - प्रधान पाठक ने दो छात्राओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध, खुलासे के बाद मचा बवाल

बलौदा बाजार , 21/09/2025 6:04:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रधान पाठक ने दो छात्राओं के साथ बनाया शारीरिक संबंध, खुलासे के बाद मचा बवाल

बलौदाबाजार 21 सितंबर 2025 - बलौदाबाजार जिले में गुरु और शिष्या के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक ने स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं के साथ अनैतिक संबंध बनाये। इस घटना की जानकारी के बाद भी स्कूल की महिला शिक्षिका ने इस घटना की शिकायत करने के बजाये पूरे मामले पर पर्दा डाल दिया। घटना की जानकारी के बाद संयुक्त संचालक ने आरोपी प्रधान पाठक और उसका सहयोग करने वाली शिक्षिका को तत्काल निलंबित कर दिया है। मामला सिमगा ब्लॉक के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता का है।

आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाली 2 छात्राओं के साथ प्रधान पाठक देवलाल साहू ने शारीरिक शोषण किया वहीं आरोप ये भी है कि प्रधान पाठक की इस करतूत की जानकारी पीड़ित छात्राओं ने स्कूल की महिला शिक्षिका हेमा देवांगन को दी थी। लेकिन शिक्षिका ने पीड़ित छात्राओं की तकलीफ को दरकिनार कर इस पूरे मामले पर पर्दा डालने का प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने इस मामले की जांच कराने के बाद ज्वाइंट डायरेक्टर को जांच प्रतिवेदन भेजा गया। जिसमें उन्होने उल्लेख किया कि स्कूल के प्रधान पाठक देवलाल ने 19 सितंबर को दोपहर में छात्रा को प्रमाण पत्र बनवाने के बहाने एक मकान ले जाकर शारीरिक शोषण किया। इसी तरह की घटना 30 अगस्त को भी उसी कक्षा की एक छात्रा के साथ हुई थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की घटना की शिकायत होने से न केवल स्कूल बल्कि गांव में बवाल मच हुआ है। छात्रा के परिजनों ने प्रधान पाठक के खिलाफ पुलिस मे FIR दर्ज कराई है। उधर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन को आज सस्पेंड कर दिया है। वहीं आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने के निर्देश दिये है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH