छत्तीसगढ़ - कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगो की मौत और कई की हालत नाजुक

कोंडागांव , 21/09/2025 11:29:51 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कबड्डी मैच के दौरान बड़ा हादसा, तीन लोगो की मौत और कई की हालत नाजुक

कोंडागांव 21 सितंबर 2025 - कोंडागांव जिले में कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खेल के बीच अचानक आए तेज आंधी-तूफान से मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी बिजली तार से टकरा गया। जिससे करंट की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना कोंडागांव जिले के बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम रावसवाही में हुई है।

बताया जा रहा है कि यहां शनिवार की शाम कबड्डी मैच चल रहा था। जिसे देखने के लिए स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसी दौरान मौसम बदला और अचानक तेज आंधी-तूफान आ गया। तेज आंधी से मैदान में लगा टेंट उड़कर 11 केवी की बिजली लाइन से टकरा गया। जिसमें करंट प्रवाहित होने से उसकी चपेट में आकर ग्रामीण बुरी तरह से झुलस गये।

इस हादसे में तीन ग्रामीणों की जहां दर्दनाक मौत हो गयी है, वहीं तीन अन्य ग्रामीण की हालत नाजुक बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को विश्रामपुरी अस्पताल पहुंचाया। कुल 6 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से तीन की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो चुकी थी, जबकि तीन घायलों का इलाज जारी है। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मृतकों में सतीश कुमार नेताम, 24 साल, गरांजीडीही निवासी, श्याम नेताम 25 साल, पांडे पारा निवासी, सुनील शोरी 25 साल, बांसकोट का रहने वाला था। वहीं इस घटना में बांसकोट निवासी 16 वर्षीय शिवम दास और रावसवाही निवासी 25 वर्षीय सुविलाल मरकाम की हालत नाजुक बनी हुई है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH