छत्तीसगढ़ - दो स्कॉर्पियो से 06 करोड़ 60 लाख बरामद, 04 लोगो को लिया गया हिरासत में

दुर्ग , 20/09/2025 2:08:04 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दो स्कॉर्पियो से 06 करोड़ 60 लाख बरामद, 04 लोगो को लिया गया हिरासत में

दुर्ग 20 सितम्बर 2025 - पुलिस ने चेकिंग के दौरान रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग गाड़ी से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं. गाड़ी में सवार 4 व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, कुम्हारी थाने के अंतर्गत पुलिस ने आज सुबह जांच के दौरान महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियों गाड़ी से बड़ी मात्रा में नोट मिले. इस संबंध में गाड़ी में सवार लोगों जानकारी मांगी गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. गाड़ी से नोट मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो के साथ कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे पहुंच गए. पुलिस पकड़े गए लोगों से नोट के संबंध में पूछताछ कर रही है।

नोटों के साथ पकड़े गए चारों व्यक्ति मूलत: गुजरात के रहने वाले हैं. चारों शख्स इन नोटों को ऊपर से मिलने वाले निर्देश पर रायपुर से गुजरात जाते समय बीच रास्ते में बांटते हुए जाते. नोट के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखाए जाने से इस बात की पूरी आशंका है कि यह पैसा हवाला का है, जिसे अलग-अलग जगह खपाया जाने वाला था।

पुलिस से मिली सूचना के बाद आयकर विभाग के अधिकारी पूछताछ करने के लिए कुम्हारी थाना पहुंचे हैं. आयकर विभाग की टीम नोट से स्त्रोत के साथ-साथ इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी पड़ताल करेगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH