आज का राशिफल, दिनांक 19 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे 

धर्म / ज्योतिष , 19-09-2025 2:45:22 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 19 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे 

रायपुर 19 सितंबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 19 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 19 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और कौन-सी राशियां रहें सतर्क। 

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। आप किसी के कहने में आकर किसी भी वजह के काम में ना पड़ें। आप अपने आवश्यक कामों को कल पर न टालें और आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे होंगे। 

वृषभ राशि - आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आपको अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप अपने पिताजी को कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं। 

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार में कोई सदस्य यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आपको उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं। आपको बेवजह के भागदौड़ लगी रहेगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। 

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। आपको अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, जो विद्यार्थी कहीं बाहर जाकर पढ़ाई-लिखाई करना चाहते हैं, उनकी परीक्षा पूरी हो सकती है। 

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपका धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपकी किसी बात को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। सिंगल लोग यदि किसी से प्रेम करते हैं, तो वह तुरंत का इजहार कर सकते हैं।

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जो आपकी टेशनों को बढ़ाएगा और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ेंगे। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। 

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में कमजोर रहेगा। उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है। वाहन की खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपको भाई और बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 

वृश्चिक राशि - आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको कामों में विघ्न आते रहेंगे। आपका बॉस से भी आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। संतान अच्छा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है।  आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि - आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या आ रही है, तो वह दूर होती दिख रही है। 

कुंभ राशि - आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विरोधी के बातों में ना आएं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उस पर आप खरे उतरेंगे। व्यापार में भी आपको कुछ उतार-चढ़ाव तो लगे रहेंगे, लेकिन फिर भी आप लगे रहेंगे। 

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य मामलों में कमजोर रहने वाला है। आपके विरोधी कार्यक्षेत्र में आपको मात देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सोच समझकर करना होगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। व्यापार में आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। 

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH