छत्तीसगढ़ - 28 साल की युवती ने 17 साल के नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, फिर की 50 लाख की डिमांड

रायपुर , 19-09-2025 12:45:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 28 साल की युवती ने 17 साल के नाबालिग का किया शारीरिक शोषण, फिर की 50 लाख की डिमांड

रायपुर 19 सितम्बर 2025 - रायपुर में रहने वाली एक युवती का 11 साल छोटे नाबालिग से अफेयर का मामला सामने आया है। 28 साल की युवती ने 17 साल के लड़के से दोस्ती की फिर दोनों रिलेशनशिप में आ गए। जब युवती ने लड़के से शादी करने की बात रखी तो लड़का पीछे हट गया। इसके बाद युवती ने 50 लाख की डिमांड की और नहीं देने पर थाने में शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

वहीं यह मामला महिला आयोग भी पहुंचा। बुधवार को हुई आयोग की जनसुनवाई में लड़की ने कहा कि उसे लड़के के उम्र के बारे में मालूम नहीं था। महिला आयोग ने इस मामले में सुनवाई से इंकार करते हुए इस मामले को बाल आयोग को सौंपने की बात कही।

रायपुर की 28 साल की युवती ने बुधवार को महिला आयोग में मामले की शिकायत की थी। युवती ने कहा, एक लड़के ने उसका शारीरिक शोषण किया है। शादी करने की बात रखी तो लड़का पीछे हट गया। उसने लड़के से 50 लाख रुपए की मांग भी की थी। वहीं नाबालिग के माता-पिता जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने महिला आयोग के सामने जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल दस्तावेज पेश कर यह साबित किया कि उनका बेटा केवल 17 साल का है। इसके बाद महिला आयोग ने इस मामले को बाल आयोग को सौंपने की बात कही है।

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि लड़की से पूछा गया कि आप 11 साल छोटे लड़के से रिलेशन में कैसे आई पर वह ठीक से जवाब नहीं दे पाई। लड़की ने 50 लाख की डिमांड की और शादी करने की बात भी कही। दस्तावेज के अनुसार लड़के की उम्र 17 साल है। हमने युवती को समझाया, लेकिन वह कहने लगी कि उसका दैहिक शोषण हुआ है। लड़के के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शादी की कानूनी उम्र 21 वर्ष से वह 4 साल छोटा है इसलिए मामले को बाल संरक्षण आयोग भेजने का फैसला किया। जांच में पता चला कि लड़की के खिलाफ लड़के के माता-पिता ने भी बाल संरक्षण आयोग में केस किया है। मामले का निराकरण वही से किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH