लेनदेन के वायरल ऑडियो पर पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने दी सफाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही यह बात..

जांजगीर चाम्पा , 18/09/2025 7:21:05 PM
Anil Tamboli
लेनदेन के वायरल ऑडियो पर पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने दी सफाई, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कही यह बात..

जांजगीर चाम्पा 18 सितम्बर 2025 - पामगढ़ से कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश और रेत माफिया के बीच पैसों की डील का एक कथित ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ऑडियो में कलेक्टर और SDM को भी हिस्सा देने की बात कही गई थी। मामले के जोर पकड़ते ही विधायक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा और पूरे प्रकरण को राजनीतिक साज़िश करार दिया।

प्रेस वार्ता में विधायक ने स्पष्ट कहा- “जो ऑडियो वायरल हुआ है, वह मेरी आवाज़ बिल्कुल नहीं है। इसे एडिट कर वायरल किया गया है। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। करीब एक माह पहले ही मुझे सूचना मिली थी कि ऐसा एक ऑडियो तैयार किया जा रहा है।” उन्होंने आरोप लगाया कि यह कथित ऑडियो राजेश भारद्वाज द्वारा तैयार किया गया है।

विधायक शेषराज हरवंश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पैसा और जमीन देने का लालच देकर अवैध रेत कारोबार को चलाने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा मेरे विधायक होने की वजह से मुझसे पामगढ़ में रेत के अवैध कारोबार को बढ़ावा देने की मांग की गई। मैंने साफ इंकार कर दिया। इसी के बाद मुझे फंसाने की साज़िश रची गई।

शेषराज हरवंश ने बताया कि एक बयक्ति ने दिसंबर माह में उनसे मुलाकात कर रेत घाट चलाने की मांग रखी थी लेकिन मैंने साफ शब्दों में कह दिया था कि मैं इस काम में सहयोग नहीं कर सकती। उसके बाद भी लगातार दबाव बनाया गया। उस ब्यक्ति और राजेश भारद्वाज जो करीबी दोस्त ने मिलकर इस पूरे षड्यंत्र को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिनसे उनकी मुलाकात बताई जा रही है, वैसा कुछ नहीं हुआ। जिस समय कहा गया कि मैं बिलासपुर के घर पर आशीष तिवारी उनसे मिली, उस समय मैं मस्तूरी में अपनी बहन के घर पूजा में बैठी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH