महिला आरक्षक ने निकाल दी नेताजी की पूरी नेता गिरी, गंदी गालियों के साथ कि थप्पड़ों की बरसात

उत्तर प्रदेश , 18/09/2025 3:44:22 PM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक ने निकाल दी नेताजी की पूरी नेता गिरी, गंदी गालियों के साथ कि थप्पड़ों की बरसात

गाजीपुर 18 सितम्बर 2025 - सोशल मीडिया पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक कार्यकर्ता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी सुभासपा कार्यकर्ता को पीटते हुए नजर आ रहीं हैं। इतना ही नहीं महिला पुलिसकर्मी ने सुभासपा कार्यकर्ता से जमकर गाली-गलौज भी की है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एसपी कार्यालय के बाहर का है। फिलहाल वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है।

आरोप है कि कार्यकर्ता ने महिला सिपाही को धक्का दिया था। बताया जा रहा है कि ये घटना बुधवार दोपहर के समय हुई। गाजीपुर में सुभासपा के कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय में थे। कार्यकर्ता एक ज्ञापन देने के लिए एसपी से मिलने आए थे। इस दौरान एक महिला सिपाही ने एक कार्यकर्ता पर धक्का देने का आरोप लगाया। इसके बाद, सिपाही ने उस कार्यकर्ता को कई थप्पड़ मारे। थप्पड़ खाने के बाद कार्यकर्ता वहां से भाग गया।

दरअसल AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने महाराजा सुहेलदेव पर एक टिप्पणी की थी, जिससे सुभासपा कार्यकर्ता नाराज थे। इसी को लेकर वो जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के बाद एसपी कार्यालय पहुंचे थे। एसपी की गैरमौजूदगी में वे सीओ को ज्ञापन देने का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान, एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर महिला सिपाही को धक्का दे दिया, जिसके बाद सिपाही का गुस्सा भड़क गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑफिस के बरामदे में पहुंचने की जल्दी में कार्यकर्ता का संतुलन बिगड़ गया और वो सिपाही के ऊपर गिर पड़ा। सिपाही को लगा कि उसे जानबूझकर धक्का दिया गया है, और उसने तुरंत थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। बाद में दूसरे सिपाहियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH