छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी, वारदात से गांव में मची सनसनी

जशपुर , 18-09-2025 3:17:52 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की हत्या करने के बाद प्रेमी ने की खुदकुशी, वारदात से गांव में मची सनसनी

जशपुर 18 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक दिन पहले ही घर से लापता युवती और एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गांव के पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। वहीं नीचे युवती की लाश पड़ी थी। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस आशंका जता रही है कि युवक ने पहले युवती की हत्या की, फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला कोल्हेनझरिया चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को मृतक युवती के पिता ने चौकी कोल्हेनझरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 16 सितंबर की रात लगभग 8 बजे उसकी बेटी मृतिका संदिला पैंकरा खाना खाकर घर से निकली थी, काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर आसपास पता तलाश की जा रही थी, इसी दौरान 17 सितंबर को माटीपहाड़ छर्रा के गोठान के पास एक पेड़ के नीचे युवती मृत अवस्था में मिली, वहीं उसी पेड़ के ऊपर एक युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

इसकी सूचना पर चौकी कोल्हेनझरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ पर पता चला कि मृत युवती का नाम संदिला पैंकरा है, जो माटीपहाड़ छर्रा की निवासी है। वहीं फंदे पर लटके युवक का नाम चूड़ामणि साय है और वह टांगर गांव थाना कांसाबेल का निवासी है। उसके रिश्तेदार माटीपहाड़ छर्रा में रहते हैं, जिससे वह माटी पहाड़ छर्रा में आता-जाता रहता था।

पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टिया मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक ने युवती की हत्या कर आत्महत्या की है। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर मामले में और खुलासा होगा। हत्या, आत्महत्या के कारणों के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH