पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का सनसनीखेज ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा , 18-09-2025 2:23:07 PM
Anil Tamboli
पामगढ़ के कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश का सनसनीखेज ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

जांजगीर चाम्पा 18 सितम्बर 2025 - पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में विधायक को कथित तौर पर रेत माफिया से पैसों की डील करते हुए सुना जा रहा है। बातचीत में न सिर्फ अफसरों को “सेट” करने की चर्चा है बल्कि मासिक रकम तय करने तक की बातें कही गई हैं।

वायरल ऑडियो में विधायक शेषराज हरबंश कथित रूप से कहती हैं- “2 लाख कलेक्टर को, 2 लाख SDM को और 5 लाख मेरा… तभी काम करने देंगे।” यानी, कुल 9 लाख रुपये के मासिक भुगतान की चर्चा की गई। इसमें 5 लाख विधायक के हिस्से का और शेष राशि अधिकारियों के लिए बताए जाने का दावा है। बातचीत में पामगढ़ क्षेत्र की महानदी से अवैध रेत खनन का जिक्र है।

कथित ऑडियो में विधायक और रोशन नाम के एक व्यक्ति के बीच संवाद हो रहा है, जिसमें रेत खनन से जुड़े सौदे और रकम पर सहमति बनती सुनाई देती है। यह भी सामने आया है कि राघवेंद्र नाम के एक अन्य व्यक्ति को एक लाख रुपये देने की बात विधायक की ओर से रखी गई।

ऑडियो में पूरे सौदे का आंकड़ा 10 लाख रुपये प्रतिमाह तक बताया जा रहा है। इसमें माफियाओं से नियमित रूप से रकम लेने और बंटवारे की बात कही गई है। हालांकि इस ऑडियो की पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है।

इस विवाद ने कांग्रेस को असहज स्थिति में ला दिया है। वहीं, विधायक शेषराज हरबंश ने मामले पर सफाई देने के लिए आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। माना जा रहा है कि वे इस ऑडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देंगी और इसे लेकर पक्ष स्पष्ट करेंगी।

इस ऑडियो के वायरल होते ही पामगढ़ से लेकर पूरे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस के लिए यह मामला मुश्किलें खड़ा कर सकता है, जबकि भाजपा और अन्य विपक्षी दलों को सरकार और विधायकों पर हमला बोलने का नया मौका मिल गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH