छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में किराए की भीड़?? , महिलाओं का नोट दिखाते वीडियो वायरल

मुंगेली , 18-09-2025 10:49:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में किराए की भीड़?? , महिलाओं का नोट दिखाते वीडियो वायरल

मुंगेली 18 सितम्बर 2025 - मुंगेली जिले में कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान नए विवाद में घिरता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां इस पदयात्रा और रैली को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा था, वहीं अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने पार्टी को असहज स्थिति में ला दिया है। इस वीडियो में कुछ महिलाएं स्पष्ट रूप से कहती नजर आ रही है कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपए दिए गए हैं।

दिए गए पैसे को दिखाते हुए महिलाएं ये बात कह रही हैं। वहीं कुछ महिलाएं 200 -300 रुपए देने का वादा करने के बाद भी रैली खत्म होने पर सिर्फ 100 रुपए ही दिए जाने का आरोप लगा रही है। महिलाओं के बयान कैमरे में रिकॉर्ड हुए और इनका वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। महिलाएं कह रही हैं कि ‘हमें कहा गया था कि रैली में शामिल होने पर 300 रुपये मिलेंगे, लेकिन 100 देकर टाल दिया गया।

हम काम छोड़कर आए, पूरा दिन खराब हो गया।’ वहीं कुछ महिलाएं कार्यक्रम के समापन के बाद 100 रुपये का नोट दिखाकर बता रही हैं कि इस कार्यक्रम में आने के एवज में उन्हें यह रकम दिया गया है। इन बयानों के सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या कांग्रेस की इस रैली में जुटी भीड़ कांग्रेसियों के अलावा आमजनता की भीड़ प्रायोजित थी?

इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इन आरोपों को बेबुनियाद और साजिश बताया है। उन्होंने कहा “हमारी रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जन सैलाब था और आमजन स्वस्फूर्त शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि इस रैली में कांग्रेस के शीर्ष नेता छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, वरिष्ठ नेता चरणदास महंत, और टीएस सिंहदेव जैसे दिग्गज शामिल थे। रैली के पहले शहर में एक पदयात्रा भी निकाली गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिक और ग्रामीण भी शामिल दिखे, लेकिन अब यह स्पष्ट नहीं है कि यह भीड़ पूरी तरह स्वस्फूर्त थी या आर्थिक प्रलोभन के जरिए जुटाई गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH