जांजगीर चाम्पा - जहरीली शराब से नही बल्कि जहर मिली शराब पीने से हुई थी दो युवकों की मौत, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

जांजगीर चाम्पा , 17/09/2025 7:34:33 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - जहरीली शराब से नही बल्कि जहर मिली शराब पीने से हुई थी दो युवकों की मौत, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

जाजगीर चाम्पा 17 सितम्बर 2025 - बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही में शराब पीने से हुए दो युवको के मौत की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन ने अपने चचेरे बडे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था। खुलासे के बाद पुलिस ने दोनो आरोपीयों के विरुध्द धारा 103 (1), 61(2), 123 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टंडन निवासी ग्राम करही ने बताया कि वह अवैध रूप से शराब विक्रय करता था मृतक सुरज यादव एवं मनोज कश्यप आयें दिन उसके दुकान घर में आकर शराब पीकर वाद विवाद करते तथा पुलिस से पकडवा देने धमकी की धमकी देते थे।

जिससे परेशान होकर अपने चचेरे भाई अनिल टंडन के साथ मिलकर सुरज यादव एवं मनोज कश्यप को जान से मारने की योजना बनाया और अपने चचेरे भाई अनिल को अंग्रेजी शराब एवं सुहागा का व्यवस्था करने बोला तब दिनांक 14 सितम्बर की शाम करीबन 06.00 बजे अनिल टंडन के द्वारा आरोपी भोला टंडन को एक अंगेजी जिप्सी शराब का क्वार्टर एवं सुहागा दिया।

जिस पर आरोपी भोला राम टंडन द्वारा उक्त शराब में सुहागा को रात्रि में मिलाकर रख लिया था दिनांक 15 सितम्बर के प्रातः जब मृतक मनोज कश्यप एवं सुरज यादव इसके पास शराब लेने आयें तो तब आरोपी भोला टंडन ने सुहागा मिले शराब को उन्हें दे दिया था जिसे पीने से दोनो युवको की तबियत खराब हो गई और फिर इलाज के दौरान मौत हो गई।

गिरफ्तार आरोपी..

01. भोला टण्डन उर्फ सुरेन्द्र टण्डन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 25 साल निवासी करही थाना बिर्रा।

02. अनिल टण्डन पिता शिवनाथ टंडन उम्र 35 साल निवासी करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चाम्पा।

जांजगीर चाम्पा - जहरीली शराब से नही बल्कि जहर मिली शराब पीने से हुई थी दो युवकों की मौत, पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH