छत्तीसगढ़ - ब्यापारी से दिनदहाड़े 05 लाख की लूट , अंडरब्रिज के पास आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बलौदा बाजार , 17-09-2025 6:02:09 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ब्यापारी से दिनदहाड़े 05 लाख की लूट , अंडरब्रिज के पास आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

बलौदाबाजार 17 सितम्बर 2025 - भाटापारा थाना क्षेत्र के अंडर ब्रिज के पास एक व्यापारी दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार व्यापारी बैंक से करीब 5 लाख रुपए कैश निकालकर अपने पिट्ठू बैग में रखकर बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह अंडर ब्रिज के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने मौका पाकर व्यापारी के बैग से नकदी निकाल ली और फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि व्यापारी को कुछ समझ ही नहीं आया। जब तक उसने शोर मचाया, आरोपी मौके से गायब हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आए। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन संदिग्धों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

व्यापारी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह बैंक से पैसे निकालकर कारोबार के लिए घर लौट रहा था। उसने पैसों को पिट्ठू बैग में रखा था और कंधे पर लटकाकर बाइक चला रहा था। आरोपी इस दौरान उसका पीछा कर रहे थे और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।

भाटापारा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में वारदात में शामिल अन्य लोगों की जानकारी मिलने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH