छत्तीसगढ़ - SDOP याकूब मेमन पर विवाहिता ने लगाया रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप, IG से हुई शिकायत

बलरामपुर , 16-09-2025 1:49:22 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - SDOP याकूब मेमन पर विवाहिता ने लगाया रेप कर ब्लैकमेल करने का आरोप, IG से हुई शिकायत

बलरामपुर 16 सितंबर 2025 -  बलरामपुर जिले में पदस्थ SDOP याकूब मेमन पर एक शादीशुदा महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि SDOP याकूब मेमन ने उसके साथ ना केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसका अश्लील वीडियों बनाकर उसे धमकाया गया। पीड़िता ने इस मामले में FIR नही होने पर IG से शिकायत की है। वहीं SDOP याकूब मेमन ने आरोपों को गलत बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

ये पूरा मामला बलरामपुर और रायपुर से जुड़ा हुआ है। सरगुजा रेंज के IG को शिकायत करने वाली महिला ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा में SDOP याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि मकान में रहने के दौरान याकूब मेमन ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर धमकाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि SDOP याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी वहां आती-जाती थी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने इस मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की लेकिन थाने में उसकी सुनवाई नही हुई और ना ही FIR दर्ज की गई। इसके बाद उसने बलरामपुर पहुंचकर SDOP याकूब मेमन के खिलाफ FIR दर्ज कराने का प्रयास किया लेकिन बलरामपुर पुलिस ने भी शिकायत पर अपराध दर्ज नहीं किया। जिसके बाद उसने सरगुजा IG से इस पूरे मामले की शिकायत की है।

SDOP याकूब मेमन ने भी IG से शिकायत की है। उन्होने अपनी शिकायत में महिला पर ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। SDOP याकूब मेमन ने शिकायत में बताया है कि महिला ने पहले उनसे आर्थिक मदद मांगी, फिर जानबूझकर नजदीकियां बढ़ाईं और अब वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है। SDOP ने आरोप लगाया है कि महिला ने अब तक उनसे डेढ़ लाख रुपए वसूल लिये है। इसके साथ ही, अब मकान अपने नाम करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बात से जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया। 

सरगुजा रेंज IG दीपक कुमार झा ने बताया कि रायपुर में रहने वाली पीड़िता ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। सरगुजा के महिला थाने में शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है। चूकि घटनास्थल रायपुर है, इसलिए केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आया आरक्षक, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दो नाबालिग बच्चियों का अपहरण कर रेप, दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH