सक्ती - दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़क पर, मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

सक्ती , 16/09/2025 12:18:06 PM
Anil Tamboli
सक्ती - दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीण उतरे सड़क पर, मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम

सक्ती 16 सितम्बर 2025 - सक्ती जिले में शराब पीने के बाद दो युवकों की मौत हो गई. शराब सेवन करने के बाद दोनों की तबियत बिगड़ी. युवकों को सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. आशंका जताई जा रही है कि जहरीली शराब पिने से मौत हुई है. पूरा मामला बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार की दोपहर मनोज कश्यप और सूरज यादव ने शराब पी, जिसके बाद दोनों की अचानक बेहोश हो गए. आनन फानन में परिजनों ने इलाज के लिए सारंगढ़ के निजी अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई. घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश का माहौल है।

परिजनों ने मौत का कारण जहरिली शराब होने की आशंका जताई है. उन्हें युवकों के बेहोश होने वाली जगह से एक शराब की बोतल भी मिली है. परिजनों ने मंगलवार सुबह मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बिर्रा चौक पर चक्काजाम कर दिया है. जिससे हसौद से शिवरीनारायण, भटगांव से चांपा-कोरबा मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

सारंगढ़ पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जीरो में मर्ग कायम कर केस की डायरी बिर्रा थाना पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है. बिर्रा पुलिस और एसडीओपी ने करही गांव में लोगों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल मौत का सही कारण जानने के लिए पीएम रिपोर्ट का इंजतार करना होगा. वहीं यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृत युवकों ने कहां से शराब खरीदी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH