देर रात नशे में धुत्त ट्रक चालक ने 15 लोगो को कुचला, दो लोगो की मौत और कई की हालत नाजुक

मध्य प्रदेश , 16-09-2025 2:02:12 AM
Anil Tamboli
देर रात नशे में धुत्त ट्रक चालक ने 15 लोगो को कुचला, दो लोगो की मौत और कई की हालत नाजुक

इंदौर 16 सितम्बर 2025 - सोमवार की शाम कालानी नगर से बड़ा गणपति चौराहे तक दो किलोमीटर तक एक ट्रक काल बनकर दौड़ा। महज 10 मिनट में ट्रक चालक ने 15 से अधिक लोगों को रौंद डाला, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक नशे में धुत होकर एयरपोर्ट की ओर से नो एंट्री तोड़ते हुए शहर में घुसा। जिस वीआईपी रोड पर रात 11 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक है, वहां शाम साढ़े सात बजे उसने मौत का तांडव मचाया।

कालानी नगर चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जब ट्रक को रोका, तो चालक ने बचने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। देखते ही देखते ट्रक बेकाबू हो गया और शिक्षक नगर से बड़ा गणपति चौराहे तक कई लोगों को रौंद दिया। इसमें दो साल का मासूम संविद और एरोड्रम क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मीकांत सोनी भी शामिल थे।

डेढ़ किलोमीटर तक ट्रक ने कार, दोपहिया, ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा सहित करीब 20 वाहनों को टक्कर मारी। ट्रक के पहियों में करीब 600 मीटर तक एक बाइक फंसी रही। बड़ा गणपति चौराहे पर वाहन में स्पार्किंग होने से ट्रक में आग भी लग गई। हादसे का दृश्य इतना भयावह था कि जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप उठी।

हादसे के बाद रामचंद्र नगर, बड़ा गणपति चौराहा और कालानी नगर चौराहे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। साठ फीट रोड पर भी वाहनों की कतारें लग गईं और लोगों को रास्ता पार करने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगा।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, संभागायुक्त सुदाम खाड़े, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यपमित्र भार्गव समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घायलों का हाल जाना।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH