डॉक्टर ने क्लिनिक में 15 साल की नाबालिग के साथ किया रेप, नौकरी छोड़ने के बाद हुआ मामले का खुलासा

मध्य प्रदेश , 16/09/2025 1:51:04 AM
Anil Tamboli
डॉक्टर ने क्लिनिक में 15 साल की नाबालिग के साथ किया रेप, नौकरी छोड़ने के बाद हुआ मामले का खुलासा

ग्वालियर 16 सितम्बर 2025 - ग्वालियर के एक क्लीनिक पर हेल्पर का काम करने वाली 15 साल की नाबालिग किशोरी के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी नो महला रोड कृष्ण क्लीनिक की है। डॉक्टर की इस हरकत के बाद नाबालिग ने नौकरी छोड़ दी। जब परिजनों ने नौकरी छोड़ने का कारण पूछा तो अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। 

दरअसल ग्वालियर शहर के अलापुर सन वैली के पास रहने वाली 15 साल की नाबालिग एक महीने पहले निम्बाजी की खो निवासी डॉ राम सिंह के क्लीनिक ग्वालियर थाना क्षेत्र के घासमंडी नो महला रोड पर स्थित कृष्णा क्लीनिक पर हेल्पर का काम करने के लिए आई थी। 24 अगस्त के दिन दोपहर डेढ़ बजे तक मरीजों का उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे काम ज्यादा होने का बहाना बनाकर क्लीनिक पर रोक लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा इसके साथ ही उसे बदनाम कर देगा।

धमकी और वारदात की शिकार पीड़िता ने नौकरी छोड़ दी और पीड़िता कुछ दिनों तक चुप रही। जब परिजनों ने जॉब के बारे में पूछा तो उसने अपने साथ घटी घटना परिजनों को बताई। मामले का पता चलते ही परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और मामले की शिकायत की। पुलिस में मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी डॉक्टर के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के साथ-साथ अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH