छत्तीसगढ़ - सहेली निकली धोखेबाज, पहले कराया रेप फिर धकेला देह ब्यापार में, सहेली सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर , 15/09/2025 2:25:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - सहेली निकली धोखेबाज, पहले कराया रेप फिर धकेला देह ब्यापार में, सहेली सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर 15 सितम्बर 2025 - बिलासपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यँहा एक नाबालिग लड़की को उसके ही सहेली ने अपनी माँ के साथ मिलकर देह व्यापार के धंधे ने धकेल दिया. उसे बंधक बनाकर रखा, डराया धमकाया, शराब पिलाकर शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है. पीड़िता नाबालिग 16 साल की है. उसने 9 वी तक की पढ़ाई की है।

इस मामले में सरकंडा पुलिस ने नाबालिग की सहेली, उसकी मां कालिका तिवारी (32) और दलाल विक्की भोजवानी (40) सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और संगठित अपराध की धाराओं में कार्रवाई की गई है।

दरअसल, नाबालिग का 08 अगस्त 2025 को घर वालों से झगड़ा हो गया था. झगडे के बाद वो गुस्से में घर छोड़कर चली गई थी. वह भागकर अपनी सहेली के घर गयी. उसे लगा वहां सहारा मिल रहा है पर उसकी सहेली और उसकी मां ने सहारा देने के बहाने उसे देह व्यापार में धकेल दिया. वो लोग बहाने से उसे रायगढ़ ले गए. वहां उन्होंने उसे कमरे में बंद कर बंधक बना रखा. उसके बाद उससे देह व्यापार कराया जाने लगा. उसे शराब पिलाकर अलग-अलग लोगों को सौंपा जाता था. जो जबरन उसके साथ दरिंदगी करते थे. विरोध करने पर नाबालिग को मारा जाता था।

बेटी के अचानक गायब होने से परिजन ने काफी ढूंढने की कोशिश की. जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गयी. पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई. पुलिस ने छानबीन कर नाबालिग का पता लगा लिया और रायगढ़ से लड़की को खोज निकाला. पुलिस चारो को गिरफ्तार कर लिया।

मुख्य आरोपी विक्की पहले भी युवतियों-महिलाओं से देह व्यापार कराने के मामले जेल जा चुका है. वहीँ, इस मामले में रायगढ़ के भी आरोपियों का नाम सामने आया है इसलिए मामले में आगे की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH