छत्तीसगढ़ - विधायक के जन्मदिन समारोह में घुसा पॉकेटमार, दर्जन भर नेताओं की जेबें साफ

बिलासपुर , 15/09/2025 1:56:40 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - विधायक के जन्मदिन समारोह में घुसा पॉकेटमार, दर्जन भर नेताओं की जेबें साफ

बिलासपुर 15 सितम्बर 2025 - तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन समारोह के दौरान शनिवार को मंडी चौक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। विधायक के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ का फायदा उठाकर पॉकेटमार सक्रिय हो गए और एक के बाद एक दर्जनभर नेताओं व कार्यकर्ताओं की जेबें काट डालीं। कार्यक्रम स्थल पर स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी फरार बताया जा रहा है।

ग्राम बराही निवासी राजेंद्र मेरसा ने सबसे पहले पॉकिटमारी की जानकारी पुलिस को दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने स्वागत कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों से फोटो व वीडियो फुटेज इकट्ठा कर संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस की टीम ने पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। सुराग मिलने पर एक विशेष टीम कबीरधाम जिले के पंडरिया रवाना हुई और वहां से प्रकाश संवरा (23) और हीरू संवरा (22) को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 18 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने पाकेटमारी की घटना स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पाकेटमारों ने इस वारदात में तकरीबन 40 हजार रुपये पार किए हैं। घटना के शिकारों में राजेंद्र मेरसा, दिलीप तोलानी, डॉ. अश्वनी गुप्ता, प्रमोद निर्मलकर, परमानंद धुरी समेत दर्जनभर लोग शामिल हैं। हालांकि कई पीड़ितों ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH