छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार, हादसे में 04 लोगो की मौत

उत्तर प्रदेश , 15/09/2025 11:56:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से तीर्थयात्रा पर गए श्रद्धालुओं की बस हुई हादसे का शिकार, हादसे में 04 लोगो की मौत

जौनपुर 15 सितम्बर 2025 - उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सोमवार सुबह अयोध्या से वाराणसी जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर के पास हुआ।

हादसे में मरने वाले सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। सभी रामलला के दर्शन करने अयोध्या गए थे और वहां से वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे। इस हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं, ट्रेलर चालक से पूछताछ की जा रही है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर जाम की स्थिति भी बनी, जिसे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामान्य किया।

जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई। टूरिस्ट बस में 50 यात्री सवार थे। सभी यात्री छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक यात्रा पर निकले थे।

उन्होंने बताया कि अयोध्या से वाराणसी जा रही बस क्रमांक CG 07 CT 4681 में छत्तीसगढ़ के लगभग 50 यात्री सवार थे। यह बस ट्रेलर क्रमांक BR 28 GD 1475 से टकरा गई। शुरुआती जांच में बस के चालक की लापरवाही सामने आ रही है, आगे की जांच के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे की सही जानकारी पता चलेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH