जांजगीर चाम्पा - अरुण अग्रवाल से हुई लाखो की लूट का खुलासा, नाबालिग नौकर निकला मास्टरमाइंड

जांजगीर चाम्पा , 14/09/2025 5:47:42 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - अरुण अग्रवाल से हुई लाखो की लूट का खुलासा, नाबालिग नौकर निकला मास्टरमाइंड

जांजगीर 14 सितम्बर 2025 - नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से साढ़े 10 लाख रुपये लूट के मामले का एसपी विजय पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य आरोपी फरार है। व्यवसायी के नाबालिग नौकर ने ही लूट की साजिश रची थी और मास्टरमाइंड बन कर प्लांनिग की थी। व्यवसायी  अरुण अग्रवाल के दुकान से निकलने के जानकारी नाबालिग आरोपी ने दूसरे साथियों मुकेश सूर्यवंशी और विक्की पंडित को इंस्ट्राग्राम मैसेज से सिंगल बेस्ट ऑफ लक से दिया था। पुलिस ने लूट की रकम 10 लाख 44 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चाकू को बरामद किया है।

बता दे कि 6 सितम्बर को नैला में व्यवसायी अरुण अग्रवाल, कलेक्शन की राशि लेकर दुकान से घर जा रहा था। इस दौरान 2 बदमाश आए और व्यवसायी को गिरा दिया, फिर चाकू अड़ाकर साढ़े 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।

एसपी विजय पांडेय ने इस मामले में पुलिस की अलग-अलग 12 टीम लगी थी. CCTV खंगाले जा रहे थे और संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी, लेकिन नाबालिग नौकर, पर पुलिस को शुरू से शक हो गया, क्योंकि वह लगातार मोबाइल पर ही लगा हुआ था। आरोपी मुकेश और विक्की की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों अलग-अलग मामले में जेल थे और पिछले साल छूटे थे। मुकेश का परिचय, नाबालिग नौकर से था और नौकर ने ही व्यवसायी द्वारा रोज रात को लाखों रुपये दुकान से घर ले जाने की जानकारी दी थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH