नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार पर कसा तंज, कहा दो साल में तीसरी बार..

रायपुर , 14/09/2025 12:06:18 PM
Anil Tamboli
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने सरकार पर कसा तंज, कहा दो साल में तीसरी बार..

रायपुर 14 सितम्बर 2021 - छत्तीसगढ़ में बिजली बिल में हुई बढ़ोतरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सरकार पर निशाना साधा है. डॉ. महंत ने कहा कि साय सरकार के कार्यकाल को 2 साल के करीब ही हुआ है और तीसरी बार बिजली बिल के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. प्रति यूनिट 20 पैसे की हर वर्ग को परेशान कर दिया है. साथ ही उन्होंने सरकार को इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमारी सरकार की बिजली बिल हॉफ योजना को बंद कर दिया। साथ ही प्रति यूनिट 20 पैसे की बढ़ोतरी से जनता पर आर्थिक बोझ की दोहरी मार पड़ी है. हर उपभोक्ता को अपने बिजली बिल में लगभग 1000 रुपए की वृद्धि देखने को मिल रही है।

डॉ. महंत ने कहा कि सरकार क्या करना चाहती है, बिजली की दर में इतनी उछाल क्यों है जबकि छत्तीसगढ़ कोयला और पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है. हम अपनी बिजली की जरूरतों को पूरा करने के साथ दूसरे राज्यों को भी बिजली बेचते हैं. बिजली दरों में बढ़ोतरी से किसान, व्यापारी सभी वर्ग में आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने सरकार से इस निर्णय को वापस लेकर लोगों को राहत देने की मांग की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH