आज का राशिफल, दिनांक 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 13/09/2025 1:13:19 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल, दिनांक 13 सितम्बर 2025 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

रायपुर 13 सितंबर 2025 - ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जो उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 13 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 13 सितंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

मेष राशि - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे और दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आप काम से छुट्टी लेकर रिलैक्स रहेंगे और अपने परिवार के सदस्यों को समय देंगे। संतान को यदि कोई धन से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। 

वृषभ राशि - आज आपकी कोई अधूरी इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है और आपने यदि किसी को कर्जो दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। जीवन साथी से आपके संबंधों में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। आपका कोई पुराना रोग उभरेगा, जो आपको समस्या देगा। 

मिथुन राशि - आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। बड़े सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने माता जी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे, लेकिन आपको व्यर्थ की टेंशन होगी। आपका कोई पेंडिंग पड़ा हुआ काम पूरा हो सकता है, लेकिन उसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी।

कर्क राशि - आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा और कारोबार में आपको काम अधिक होने के कारण कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करेंगे, जिससे दोनों को एक दूसरे को बेहतर जानने का मौका मिलेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों पर खर्चा थोड़ा सोच समझ करना होगा और आपका किसी उतार-चढ़ाव के रहने से मन परेशान रहेगा।

सिंह राशि - आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने से अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आप कोई जोखिम न लें, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढेगी। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों से कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। 

कन्या राशि - आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। किसी वाद विवाद को लेकर आपको कानून का दरवाजा बजाना पड़ सकता है। 

तुला राशि - आज का दिन आपके लिए चिंता ग्रस्त रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़ा सावधान रहेंगे। रुपये पैसे से जुड़ा कोई लेनदेन सोच समझ कर  करें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी। आपका भगवान की भक्ति में खूब मन लगेगा। जीवनसाथी  की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि - आज का दिन नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने बढ़ते खर्चों को नियंत्रण में करना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आएगा। दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। धन को लेकर यदि कोई काम आपका रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी  कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।  कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। 

मकर राशि - आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।  संतान पक्ष की ओर से आपको  कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आप कोई मौका  हाथ से जाने नहीं देंगे और अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य को यदि आप कोई सलाह देंगे, तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई कानूनी मामला आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। 

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी वाद विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा, तभी  परिवार का माहौल भी और शांतिपूर्ण हो सकता है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे, लेकिन आप कोई इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करें। ससुराल पक्ष के कोई व्यक्ति आपसे मिलाप करने आ सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH