बड़ी लापरवाही , कोविड वार्ड की बिजली गुल , वेंटिलेटर में रखे तीन की मौत , उच्चस्तरीय जाँच के आदेश ,,

मध्य प्रदेश , 12-12-2020 7:25:24 PM
Anil Tamboli
बड़ी लापरवाही , कोविड वार्ड की बिजली गुल , वेंटिलेटर में रखे तीन की मौत , उच्चस्तरीय जाँच के आदेश ,,
भोपाल 12 दिसम्बर 2020 - हमीदिया अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां कोविड वार्ड की शुक्रवार रात पौने सात बजे बिजली गुल हो गई। जनरेटर भी करीब 15 मिनट चलने के बाद बंद हो गया। बिजली गुल होने के कुछ देर बाद वेंटिलेटर भी बंद हो गए। इस दौरान वेंटिलेटर सपोर्ट पर चार मरीज थे। 

डॉक्टरों ने अंबू बैग के जरिए इन मरीजों को ऑक्सीजन दी, लेकिन मरीजों की हालत बिगड़ गई। इनमें करीब तीन घंटे बाद 67 साल के भोपाल निवासी अकबर नामक मरीज की मौत हो गई, सहित तीन मरीजों की मौत हो गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में भोपाल कमिश्नर के नेतृत्व में जांच कराने और शाम तक जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यदि ऐसा है, तो यह गंभीर लापरवाही है तथा शाम तक जांच कर इसकी रिपोर्ट दी जाए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमला नेहरू अस्पताल के पास बने पावर स्टेशन में फाल्ट की वजह से बिजली गुल हुई थी। इसके बाद जनरेटर अपने आप चालू हो गया, लेकिन थोड़ी देर में एयर बनने की वजह से बंद हो गया। बिजली जाते ही कोविड आइसीयू में चीख-पुकार मच गई। आइसीयू में भर्ती 11 मरीजों में चार वेंटिलेटर व बाकी ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। 

बिजली जाने के करीब आधे घंटे बाद वेंटिलेटरों का पावर बैकअप भी जवाब दे गया। वार्ड में मौजूद चिकित्सकों ने अंबू बैग व पाइप के जरिए मरीजों को ऑक्सीजन देने की कोशिश की, लेकिन पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने की वजह से दो मरीजों की हालत बिगड़ गई। इनमें रात 10:40 बजे अकबर नामक मरीज की मौत हो गई।

बिजली गुल होने की जानकारी पर संभागायुक्त कवींद्र कियावत, डीन डॉ. अरुणा कुमार व सभी विभागाध्यक्ष अस्पताल पहुंच गए। रात साढ़े आठ बजे बिजली सुधरी। इस दौरान वार्डों में मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज किया गया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन व पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही यह रही कि जनरेटर को दुरुस्त नहीं रखा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कहा कि सुबह ही जनरेटर को चालू करके देखा था। सब कुछ ठीक था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH