सक्ती - शमसान घाट से अस्थियां चोरी होने से मची सनसनी , पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

सक्ती , 11/09/2025 2:59:12 PM
Anil Tamboli
सक्ती - शमसान घाट से अस्थियां चोरी होने से मची सनसनी , पुलिस ने दो संदिग्धों को लिया हिरासत में

सक्ती 11 सितम्बर 2025 - इस वक्त सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर निकल कर आ रही है यँहा शमशान घाट से अस्थियां चोरी होने का मामला सामने आया है। गांव के मुक्तिधाम से अस्थियां चोरी होने से ग्रामीणों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जैजैपुर थाने में की जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जा कर स्थिति का जायजा लिया। मामला ग्राम पंचायत करौवाडीह का है।

जानकारी के मुताबिक गांव के गरीब दास मनहर का सोमवार को निधन हो गया था परिजनों ने गरीब दास का अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया था।मंगलवार सुबह जब परिजन अस्थि-संग्रह के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, तो यह देखकर दंग रह गए कि गरीब दास की अस्थियां वहां से गायब हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात 09 बजे के करीब गांव के दो लोगों को मुक्तिधाम से कुछ लेकर जाते हुए देखा गया था। मुक्तिधाम में पैरों के निशान भी मिले है जिससे चोरी की पुष्टि होती है।

परिजनों ने इस घटना की शिकायत जैजैपुर थाने में दर्ज कराई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह के आधार पर गांव के दो युवकों से पूछताछ की फिर उन्हें छोड़ दिया। इस घटना से मृतक के परिजनों में काफी आक्रोश है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। पुलिस ने मामले की जांच जारी रखते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH