छत्तीसगढ़ - पार्षद हुआ सायबर ठगी का शिकार, मोबाईल पर ई चालान का लिंक भेजकर 03 लाख किये पार

बिलासपुर , 11/09/2025 1:21:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पार्षद हुआ सायबर ठगी का शिकार, मोबाईल पर ई चालान का लिंक भेजकर 03 लाख किये पार

बिलासपुर 11 सितम्बर 2025 - दयालबंद के वार्ड नंबर 36 के पार्षद बंधु मौर्य के मोबाइल पर ई-चालान का फर्जी लिंक भेजकर 03 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पहले सायबर ठगो ने पार्षद के मोबाइल पर ई-चालान का फर्जी लिंक भेजकर उनसे गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद उनके बैंक एकाउंट से 03 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पार्षद ने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है।

दयालबंद में रहने वाले बंधु मौर्य (62) वार्ड नंबर 36 के पार्षद हैं। इसके साथ ही वे तिफरा सब्जी मंडी में सब्जियों के होलसेल व्यापारी हैं। उनकी तीन गाड़ियां भी सब्जी ट्रांसपोर्ट के लिए चलती हैं। पार्षद ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर की शाम करीब सात बजे उनके वॉट्सएप नंबर पर छत्तीसगढ़ पुलिस का लोगो लगा एक आरटीओ ई-चालान लिंक मिला। लिंक पर क्लिक करने पर पार्षद से उनकी गोपनीय जानकारी आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक खाता नंबर मांगा गया। पार्षद ने चालान से संबंधित जानकारी होने के कारण इसे सही समझकर भर दिया।

इसके बाद उन्हें सर्वर डाउन होने की जानकारी दी गई तब वे अपना मोबाइल रखकर दूसरा काम करने लगे। रात 12 बजे उनके HDFC बैंक के खाते से 10-10 हजार रुपये 10 बार ट्रांसफर हो चुके थे। सभी रकम किसी विश्वनाथ गोपे के खाते में गए। इसके बाद चार सितंबर को 02 लाख रुपये एक वॉलेट में ट्रांसफर कर दिए गए। पार्षद ने दूसरे ही दिन HDFC बैंक का खाता ब्लॉक करा लिया।

इसके तीन दिन बाद उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते से पांच हजार रुपये दूसरे एकाउंट में चले गए। जालसाजों ने नौ सितंबर को भी 05 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिए। तब उन्हें पता चला कि उनका वॉट्सएप नंबर पंजाब नेशनल बैंक खाते से लिंक है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पेड़ के नीचे खड़े चार बच्चो पर गिरी आकाशिय बिजली, हादसे में दो बच्चो की मौत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
छत्तीसगढ़ - पहले महिला को उतारा मौत के घाट, फिर लाश के साथ किया दुष्कर्म, उसके बाद कि हैवानियत
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
सक्ती के सटोरिया किशन देवांगन को चाम्पा पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
जांजगीर चाम्पा - निगरानी बदमाश संग्राम सिंह एक साल के लिए जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश..
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - 06 दिन से लापता सब इंस्पेक्टर के पत्नी की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
बहु के साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था ससुर, नाराज बहु ने काट दिया प्रायवेट पार्ट
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
सक्ती - पापा ढाबा के वायरल वीडियो पर संचालक ने रखा अपना पक्ष, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - कलयुगी पिता ने अपने सात साल की बेटी को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती सहित इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
छत्तीसगढ़ - साउथ बिहार एक्सप्रेस के सामने कूद कर युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH