उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार की जीत, सुदर्शन रेड्डी को इतने वोटों से दी मात

नई दिल्ली , 09/09/2025 8:26:58 PM
Anil Tamboli
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार की जीत, सुदर्शन रेड्डी को इतने वोटों से दी मात

नई दिल्ली 09 सितम्बर 2025 - उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इस चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने भारी मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने INDIA गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटो से हरा दिया है। बता दें कि, सीपी राधाकृष्णन को इस चुनाव में कुल 452 वोट मिले हैं जबकि इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 300 ही वोट हासिल हुए। उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 में कुल 98 फीसदी मतदान हुआ है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हो गया, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला हुआ। इस चुनाव में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक चला।

बता दें कि, कांग्रेस ने INDIA के 315 सांसदों के मतदान का दावा किया था, जिससे 15 वोट INDIA गठबंधन के प्रत्याशी को मिले। खास बात रही कि चुनाव में BRS और BJD ने चुनाव में भाग नहीं लिया, जबकि राज्यसभा में बीआरएस के 4 और BJD के 7 सांसद हैं। लोकसभा में इकलौते सांसद वाले शिरोमणि अकाली दल ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोट डालने से इनकार कर दिया। आज (मंगलवार) को हुए चुनाव में 767 सांसदों ने वोट डाले. इसमें से 15 वोट अमान्य रहे. इस चुनाव में कुल 782 सांसदों को मतदान देने का अधिकार था।

गौरतलब है कि, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को खराब सेहत का हवाला देकर उप राष्ट्रपति पद से अचानक इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल 10 अगस्त 2027 तक था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH