जांजगीर चाम्पा - उप सरपंच के हत्या की गुत्थी सुलझी , सरपंच पति निकला मास्टरमाइंड , इसलिए दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 09/09/2025 6:10:11 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - उप सरपंच के हत्या की गुत्थी सुलझी , सरपंच पति निकला मास्टरमाइंड , इसलिए दिया वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 09 सितम्बर 2025 - बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करही के उप सरपंच महेन्द्र बघेल के लापता होने की गुत्थी को सुलझाते पुलिस ने सरपंच पति सहित 07 आरोपी और 02 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। दरअसल पंचायत की राशि को बंदरबाट करने के विवाद में उप सरपंच महेन्द्र बघेल की सरपंच पति ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर महानदी में लाश फेंक दी थी।

पुलिस ने 48 घंटे तक महानदी में तलाश के बाद देर रात शव को बाहर निकाला है। बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही का उपसरपंच महेंद्र बघेल दो दिनों पहले 06 सितम्बर की रात को रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया था। घर वालों से रात 9:00 बजे उसकी बात हुई उसके बाद कोई बात नहीं हुई। वह घर भी वापस नहीं लौटा और उसका मोबाइल बंद हो गया।

रात भर खोजबीन के बाद परिजनों ने 7 सितंबर को बिर्रा थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस ने परिजनों के बताएं अनुसार कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इधर उप सरपंच महेंद्र बघेल के गायब होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बिर्रा चौक पर कल आठ सितंबर को चक्काजाम कर दिया।

परिजनों ने बताया कि रात 9:00 बजे सरपंच पति राजकुमार साहू का फोन उप सरपंच महेंद्र बघेल को आया था। जिस पर महेंद्र बघेल निकाल कर गया और रात 10:00 बजे से उसका फोन बंद हो गया। सरपंच पति राजकुमार साहू को जब पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अन्य आठ साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

सरपंच पति राजकुमार साहू ने बताया कि लेनदेन के विवाद के चलते उपसरपंच को शराब पिलाने के बहाने पहले गांव के स्कूल परिसर में बुलाया फिर साथियों के साथ गला घोट कर उसकी हत्या कर दी और शव नदी में फेंक दिया। उससे पूछताछ के आधार पर उसके आठ अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

01. राजू उर्फ शैलेंश कश्यप उर्फ़ राजू कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 24 साल निवासी कश्यप मोहल्ला करही थाना बिर्रा

02. राजेंद्र कुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 22 साल निवासी कश्यप मोहल्ला ग्राम करही थाना बिर्रा

03. दुर्गेश आदिल्य पिता तुलाराम आदिल्य उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र 01 करही थाना बिर्रा

04. जितेंद्र कश्यप पिता लीलाधर कश्यप उम्र 27 साल निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा

05. कान्हा यादव पिता राम प्रसाद यादव उम्र 20 साल ग्राम करही थाना बिर्रा

06. भास्कर मांझी पिता मोहन मांझी उम्र 24 साल बाजार चौक ग्राम करही थाना बिर्रा

07. राजकुमार साहू पिता रथ राम साहू उम्र 29 साल कश्यप चौक ग्राम करही थाना बिर्रा

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH