देशी कट्टा लेकर कोर्ट में पंहुची महिला, जब पुलिस ने पकड़ा तब कही ऐसी बात की..

मध्य प्रदेश , 09/09/2025 2:10:12 AM
Anil Tamboli
देशी कट्टा लेकर कोर्ट में पंहुची महिला, जब पुलिस ने पकड़ा तब कही ऐसी बात की..

मुरैना 09 सितम्बर 2025 - पति ने पत्नी के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए उसके प्रेमी के खिलाफ कोर्ट में जबरदस्ती इस्तगासा लगवाया तो महिला ने हैरान करने वाली साजिश रची। दरअसल, प्रेमी पर केस दर्ज होने की संभावना देख सोमवार दोपहर महिला मध्य प्रदेश के मुरैना जिला न्यायालय परिसर के अंदर अपने पर्स में देशी कट्टा लेकर पहुंच गई, लेकिन कोर्ट के अंदर प्रवेश से पहले ही पुलिस ने पकड़ लिया।

महिला का कहना है कि उसने एक फिल्म में देखा कि कट्टा-पिस्टल के साथ कोर्ट में जाने पर पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है, इसलिए वह घर में रखे पति के कट्टे को उठा लाई, ताकि प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज होने पर वह भी उसके साथ जेल जा सके। 

मुरैना के बानमोर क्षेत्र निवासी 29 साल की आरोपित महिला ने पुलिस को बताया कि पति ने उससे उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए कोर्ट में इस्तगासा लगवाया है। इसमें उसके बयान गत चार अगस्त को हो चुके हैं, सोमवार को पति के बयान के बाद प्रेमी पर केस दर्ज होने की संभावना को देख उसने खुद को गिरफ्तार करवाने के लिए कट्टे की पटकथा रची थी। इसके लिए वह घर से पति का कट्टा उठा ले आई थी।

मुरैना कोतवाली थाना प्रभारी संजय बरैया ने बताया कि पहले तो लगा कि महिला किसी को गोली मारने के लिए कट्टा लाई थी। बाद में पति-पत्नी का विवाद सामने आया तो पुलिस को लगा कि पति की जान तो नहीं लेना चाहती थी, लेकिन कट्टे में कोई कारतूस नहीं था, न ही महिला पर कोई राउंड मिला। पुलिस ने महिला पर आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH