बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए सांसद ने ग्रामीणो के कंधे पर बैठ कर लिया जायजा, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

बिहार , 08/09/2025 12:05:52 PM
Anil Tamboli
बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए सांसद ने ग्रामीणो के कंधे पर बैठ कर लिया जायजा, VIDEO वायरल होते ही मचा बवाल

कटिहार 08 सितम्बर 2025 - बिहार विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस लगातार अपने ही बयानों को लेकर लगातार घिरती जा रही है. ताजा मामला कांग्रेस सांसद तारिक अनवर का है. बाढ़ का जायजा लेने गए तारिक अनवर ग्रामीण के कंधे पर बैठकर प्रभावित इलाकों का दौरा करते नजर आए. इस वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

कटिहार में जनता के कंधे पर नेताजी के इस वीडियो को लेकर विपक्षी दलों ने कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. दरअसल कटिहार सांसद तारिक अनवर दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र कटिहार में थे. इस दौरान सांसद बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर रहे थे. पहले तो ट्रैक्टर में चढ़कर सुदूरी इलाके तक दौरा किया लेकिन जब बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जमीन पर चलने की बात आई तो लोगों के कंधे पर सवार होकर बाढ़ ग्रस्त इलाके को पार किया।

दरअसल, कटिहार के धुरियाही ग्राम पंचायत में बाढ़ के कारण कटाव काफी तेज हो गया था. यही जायजा लेने सांसद तारिक अनवर पहुंचे थे. सोनाखाल और शिवनगर के बीच कटान स्थल के करीब जब वो पहुंचे तो कीचड़ और पानी वहां दिखा. फिर वो एक ग्रामीण के कंधे पर चढ़कर रास्ता पार करते देखे गए।

कंधे पर सवारी का उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है. वो एक ग्रामीण के कंधे पर सवार हैं और बाकी दो उन्हें पकड़े हुए हैं, ताकि उनका संतुलन न बिगड़ जाए. कांग्रेस सांसद ने कहा कि कीचड़ और पानी देखकर ग्रामीणों ने उनसे गुजारिश की थी कि वो कंधे पर बैठकर रास्ता पार कर ले. इस अनुरोध को वो ठुकरा नहीं सके।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH