जांजगीर चाम्पा - ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार , दो फरार

जांजगीर चाम्पा , 06/09/2025 2:57:11 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार , दो फरार

जांजगीर चाम्पा 06 सितम्बर 2025 - पुलिस ने खड़ी ट्रकों से डीजल चुराने वाले अंतरजिला का गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 चोरों को धर दबोचा है. जबकि दो आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए। इस दौरान चोरों ने पुलिस को स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश भी की. लेकिन शिवरीनारायण पुलिस ने जाबांजी से चोरों को पकड़ लिया है। यह गिरोह बीते दो सालों से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी करता था

जानकारी के अनुसार, शिवरीनारायण थाना प्रभारी  प्रवीण द्विवेदी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का डीजल बेचने के लिए आरोपी अपने वाहन से आने वाले हैं. इसके बाद पुलिस ने रणनीति बनाकर ट्रैक्टर-ट्राली से रास्ता जाम कर घेराबंदी की. देर रात करीब 4:40 बजे जैसे ही सफेद स्कॉर्पियो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया. गाड़ी चालक ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की धमकी भी दी, लेकिन वाहन को रोक लिया गया. गाड़ी में बैठे चार आरोपी खिड़की का शीशा तोड़कर भागने लगे, जिनमें से दो को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

अर्जुन रात्रे टंकी का ताला तोड़कर पाइप से डीजल निकालता था. बिरेंद्र पटेल स्कॉर्पियो गाड़ी चलाता था.
दिलेश और अन्नू खाली जरीकेन ले जाकर डीजल भरने और गाड़ी में लोड करने का काम करते थे.
चोरी किया गया डीजल विजय कुमार साहू को बेचा जाता था, जो इसे अपने कबाड़ और ऑटो पार्ट्स के सामान में छिपाकर रखता था।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1280 लीटर डीजल (18 जरीकेन नीले रंग के, प्रत्येक 35 लीटर क्षमता वाले + अन्य कंटेनर) , 1 स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 AW 2247) , लोहे की रॉड, प्लास्टिक पाइप और अन्य उपकरण , दो मोबाइल फोन बरामद किए. इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब ₹14 लाख बताई गई है।

आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी

गिरफ्तार आरोपी..

दिलेश कुमार कुर्रे (25 वर्ष), निवासी बिरगहनी, थाना बलौदा
अन्नू सांडें (25 वर्ष), निवासी डोंगरी, थाना बलौदा
विजय कुमार साहू (35 वर्ष), निवासी तनौद, थाना शिवरीनारायण

फरार आरोपी

अर्जुन रात्रे और बिरेंद्र पटेल

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH