छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री सपना सराफ गिरफ्तार , दो महिलाओं के साथ सपना ने किया था यह कांड

बिलासपुर , 06/09/2025 2:29:41 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेत्री सपना सराफ गिरफ्तार , दो महिलाओं के साथ सपना ने किया था यह कांड

बिलासपुर 06 सितम्बर 2025 - प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाली भाजपा नेत्री सपना सराफ को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सपना सराफ ने दो महिलाओं से पीएम आवास दिलाने के नाम पर 03 लाख 40 हजार रुपये ऐंठे थे। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी, जिसके बाद जांच पूरी होने पर नगर निगम के बाबू ने सपना सराफ के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाले गरीबों के मकान को लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में भाजपा नेत्री सपना सराफ के खिलाफ शिकायत की गई थी। आवास मिलने में हो रही देरी को लेकर उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के जनदर्शन में आवास के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत की थी। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को इसकी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। मामले की जांच के बाद निगम में पदस्थ क्लर्क सौरभ तिवारी ने आवास के नाम पर दोनों महिलाओं को ठगने वाली महिला सपना सराफ के खिलाफ सरकंडा थाने में FIR दर्ज कराया। 

बताया जा रहा है कि सपना सराफ राजकिशोर नगर की कल्याण बाग में रहने वाली है उसने अपने परिचित महिला उमा साहू और संतोषी विश्वकर्मा को पीएम आवास दिलाने के लिए 3 लाख 40 हजार रुपये ऐंठ चुकी है। आरोपी महिला ने दोनों महिलाओं को फर्जी रसीद भी थमा दिया था। जिसका मिलान निगम कार्यालय में किया गया है।

पुलिस ने धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी सपना सराफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH