छत्तीसगढ़ - महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

सूरजपुर , 06-09-2025 1:20:55 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज

सूरजपुर 06 सितम्बर 2025 - भटगांव विधायक व महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके परिजनों को जान से मारने व करोड़ो के घोटाले के झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में भटगांव पुलिस ने आरोपी रविन्द्र यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

मामले की लिखित शिकायत ग्राम कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में की थी। शिकायत में बताया गया कि 21 अगस्त की शाम ग्राम कसकेला के अटल चौक के समीप गांव के ही रविन्द्र यादव (पिता गुलकेश्वर यादव) ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी कर 40 - 50 करोड़ के घोटाले में फंसा देने के साथ ही जान से मार देने की धमकी दी थी।

शिकायत की पुष्टि करते हुए भटगांव थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने बताया कि आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लेकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में लक्ष्मी राजवाड़े एकमात्र महिला मंत्री हैं। लक्ष्मी राजवाड़े के पास महिला एवं बाल विकास मंत्रालय है। वह सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर जीत हासिल की थी। लक्ष्मी राजवाड़े वर्तमान केबिनेट में सबसे कम उम्र की मंत्री हैं। वह पहली बार की विधायक हैं। जिन्हें पहली ही बार में मंत्री पद प्राप्त हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH