जांजगीर चाम्पा - 98 हजार रुपए की उठाईगिरी का खुलासा , मध्यप्रदेश के नट गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा , 06/09/2025 12:39:43 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - 98 हजार रुपए की उठाईगिरी का खुलासा , मध्यप्रदेश के नट गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम

जांजगीर चाम्पा 06 सितम्बर 2025 - अकलतरा पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर 98 हजार रुपए की उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों को उनके गढ़ मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के भोलगड़ गांव से दबिश देकर पकड़ा।

पुलिस के अनुसार, फरहदा निवासी डोल नारायण पटेल ने 3 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे जिला सहकारी बैंक अकलतरा से एक लाख रुपए निकाले। राशि को उन्होंने बाईक की डिक्की में रखा और घर के लिए निकल पड़े। रास्ते में वे कपड़े की दुकान पर रुके, जहां से करीब 2000 रुपए की खरीदारी की। इसके बाद वे अग्रवाल किराना स्टोर पहुंचे और सामान खरीदने लगे।

इसी दौरान जब उन्हें अचानक याद आया कि डिक्की में 98 हजार रुपए बचे हैं, तो वे तुरंत जाकर देखने लगे। लेकिन वहां पहुंचकर पाया कि थैला गायब है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 303 (2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई।

टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अकलतरा क्षेत्र में लगे 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। टेक्निकल एनालिसिस के बाद पुलिस ने पाया कि घटना को अनूपपुर जिले के भोलगड़ गांव के कुख्यात नट गिरोह के सदस्य ओमप्रकाश और सुमित सिसोदिया ने अंजाम दिया है। इसके बाद एक विशेष टीम को अनूपपुर रवाना किया गया।

सायबर टीम और अकलतरा पुलिस ने भोलगड़ गांव में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए 98 हजार में से 92 हजार रुपए नगद और घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश सिसोदिया उर्फ बच्चा पिता सीताराम, निवासी भोलगड़ थाना अनूपपुर, मध्यप्रदेश और सुमित सिसोदिया उर्फ बंदर पिता राधेश्याम (23 वर्ष), निवासी भोलगड़ थाना अनूपपुर, मध्यप्रदेश दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि इनके द्वारा किए गए अन्य अपराधों का भी खुलासा होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH