12वी की नाबालिग छात्रा के साथ विवाहित प्रेमी ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

मध्य प्रदेश , 06/09/2025 12:20:25 AM
Anil Tamboli
12वी की नाबालिग छात्रा के साथ विवाहित प्रेमी ने किया रेप , FIR दर्ज होते ही आरोपी हुआ फरार

ग्वालियर 06 सितम्बर 2025 - ग्वालियर में शादीशुदा युवक ने 12वी की नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को।अंजाम दिया है। आरोपी युवक ने छात्रा को भरोसा दिलाया था कि वह अपनी पत्नी को तलाक देने के बाद उससे शादी कर लेगा लेकिन आरोपी युवक ने अपनी पत्नी को तलाक नहीं दिया। जब छात्रा ने उससे शादी करने का दबाब बनाया तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अपने साथ हुई धोखेबाजी की शिकायत छात्रा ने थाने में की। 

दरअसल गोले का मंदिर थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की नाबालिग 12वीं की छात्रा है और उसके पिता किराने की दुकान चलाते हैं करीब 2 साल पहले उसकी पहचान पड़ोस में किराए से रहने आए मोनू परिहार से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई इसके कुछ दिन बाद नाबालिग छात्रा को पता चला कि मोनू पहले से ही शादीशुदा है।

जब नाबालिग ने मोनू के शादीशुदा होने की बात पूछी तो उसने अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने की बात कही। एक दिन मोनू ने छात्रा को मिलने के लिए अपने कमरे पर बुलाया जहां उसने पत्नी को जल्द तलाक देकर उससे शादी करने का वादा कर रेप किया और फिर वह उसका आए दिन शारारिक शोषण करने लगा।

जब छात्रा ने उसे पत्नी को तलाक देकर शादी करने के लिए कहा तो उसने पत्नी को तलाक नहीं देने की बात कहते हुए उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके साथ ही छात्रा ने कई बार उससे बातचीत कर शादी करने के लिए कहा लेकिन वहां तैयार नहीं हुआ। थक हार कर छात्रा ने यहां बात अपने माता-पिता को बताई इसके बाद माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक मोनू के खिलाफ शिकायत की। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी मोनू परिहार के खिलाफ दुष्कर्म पास्को और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH