डॉ चरणदास महंत ने चमचों वाले बयान से मारी पलटी , इस बार दिया साँप और बिच्छु की संज्ञा

बिलासपुर , 05/09/2025 11:10:51 PM
Anil Tamboli
डॉ चरणदास महंत ने चमचों वाले बयान से मारी पलटी , इस बार दिया साँप और बिच्छु की संज्ञा

बिलासपुर 05 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे के भूपेश बघेल को पीसीसी अध्यक्ष बनाने से जुड़े बयान को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज है. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने शुक्रवार को फिर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता और चमचों के बीच जमीन आसमान का अंतर बताया है. वहीं उन्होंने चमचों की तुलना सांप और बिच्छू से की है।

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि कार्यकर्ता और चमचों में जमीन-आसमान का फर्क होता है. कार्यकर्ता अपने संगठन के लिए जमीनी स्तर पर काम करता है और अपने क्षेत्र के साथियों को आगे बढ़ाने में जुटा रहता है. उसमें एक संस्कार होता है. असली कार्यकर्ता अपने नेता को सही सलाह भी देता है और जरूरत पड़ने पर सिखाता भी है।

इसके विपरीत चमचे हमेशा आसमान में उड़ते हैं और उनके पांव जमीन पर नहीं होते. जब नेता गलती करता है तो वे कभी उसे बताते नहीं, न ही नेता के डूबने की चिंता करते हैं. उनका ध्यान सिर्फ अपने स्वार्थ पर टिका होता है. चमचों का एक अलग ही तंत्र होता है और उनकी कई श्रेणियां होती हैं. कुछ खुद और कुछ दूसरों के इशारे पर अपने ही नेता को हराने में लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नेताओं को चमचों के चक्कर में न रहने की सलाह दी गई है. ऐसे लोग बिना मतलब की गलत सलाह देते हैं. उनकी सलह पर चलें तो फिसल जाएंगे. महंत ने तंज कसते हुए कहा कि आज जितनी संख्या में सांप और बिच्छू हैं, उतनी ही संख्या में चमचे भी मौजूद हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH