कारोबारी साकेत अग्रवाल से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट , आँख में मिर्च पावडर छिड़क कर वारदात को दिया अंजाम

झारखंड , 04/09/2025 9:53:05 PM
Anil Tamboli
कारोबारी साकेत अग्रवाल से दिनदहाड़े 30 लाख की लूट , आँख में मिर्च पावडर छिड़क कर वारदात को दिया अंजाम

जमशेदपुर 04 सितम्बर 2025 - जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। गुरुवार की दोपहर बिष्टुपुर गुरुद्वारा इलाके में कारोबारी साकेत अग्रवाल से दिनदहाड़े 30 लाख रुपए लूट लिए गए। साकेत अग्रवाल यह रकम बैंक में जमा कराने जा रहे थे, तभी यह वारदात हुई।

इस दौरान अपराधियों ने उन पर गोली भी चलाई, हालांकि साकेत बाल-बाल बच गए। बताया गया कि जमशेदपुर में हिन्दुस्तान यूनिलीवर की एजेंसी चलाने वाले साकेत अग्रवाल स्कूटी से बैंक जा रहे थे। रास्ते में दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और अचानक आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। रुपयों भरा बैग छीनने के बाद भी जब व्यापारी ने उनका पीछा किया तो अपराधियों ने हवा में फायरिंग की और इनोवा गाड़ी पर सवार होकर मौके से भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस ने गुरुद्वारा समेत आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

बता दे कि एक दिन पहले बुधवार को सोनारी थाना क्षेत्र स्थित वर्द्धमान ज्वेलर्स में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की घटना अंजाम दी थी। छह अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और मालिक पंकज जैन को बंधक बना लिया। उन्होंने दुकान से भारी मात्रा में आभूषण और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर पंकज जैन के सिर पर पिस्तौल की बट से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग भी की थी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH