छत्तीसगढ़ - दामाद ने सास को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , वारदात से गांव में मची सनसनी

धमतरी , 04-09-2025 9:43:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दामाद ने सास को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , वारदात से गांव में मची सनसनी

धमतरी 04 सितम्बर 2025 - धमतरी जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिहावा थाना क्षेत्र के इच्छापुर ग्राम में बुधवार देर रात पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद ने अपनी सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के पीठ और गले पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद को पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की वजह पारिवारिक विवाद है। हालांकि, पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि विवाद की असली वजह क्या थी। ग्रामीणों ने कहा कि परिवार में पहले से ही तनाव चल रहा था, लेकिन मामला इस हद तक पहुंच जाएगा इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। 

सिहावा पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि हत्या का कारण क्या था।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH