महिला आरक्षक के साथ रंगरेलिया मनाते सब इंस्पेक्टर पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा उसके बाद जो हुआ ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
महिला आरक्षक के साथ रंगरेलिया मनाते सब इंस्पेक्टर पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा उसके बाद जो हुआ ,,
ग्वालियर 11 दिसम्बर 2020 -  पति-पत्नी का रिश्ता आपसी प्रेम और विश्वास पर टिका होता है लेकिन कई बार वो के चक्कर में इस रिश्ते में खटास आ जाती है। पति-पत्नी और वो का ताजा मामला इस बार ग्वालियर में सामने आया है। जहां एक सब इंस्पेक्टर साहब को एक महिला आरक्षक के साथ फ्लैट से पत्नी ने रेड मारकर रंगेहाथों पकड़ा और इसके बाद जमकर दोनों की मौके पर रिमांड ली और फिर थाने भी ले गई।

घटना शहर के मुरार इलाके की सीपी कॉलोनी की है, जहां एक फ्लैट में सब इंस्पेक्टर जिनका नाम सुनील बनोरिया बताया जा रहा है एक युवती के साथ अकेले थे। पति के कारनामों पर पत्नी की पहले से नजर थी और जब उसे इस बात का पता चला कि पति ग्वालियर में है और युवती के साथ फ्लैट में रुका है तो अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर पत्नी ने सुबह-सुबह ही फ्लैट पर दबिश दे डाली। दरवाजा खटखटाया तो सब इंस्पेक्टर और अंदर मौजूद प्रेमिका जो कि खुद महिला आरक्षक है दोनों के हाथ पैर फूल गए। पहले तो दरवाजा खोलने से इंकार किया लेकिन जब हंगामा बढ़ा तो दरवाजा खोलना पड़ा।

फ्लैट के अंदर बैडरूम में जब पत्नी और परिवार के सदस्य पहुंचे तो देखा कि बैडरूम में कपड़े बिखरे हुए थे। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। लड़की के कपड़ों को उठाकर पत्नी ने एसआई पति से सवाल किया तो मानो पति की आवाज गुम हो गई। बाथरुम में प्रेमिका छिपी हुई थी, पत्नी के दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने दरवाजा तोड़ने की धमकी दी। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से महिला आरक्षक ने दरवाजा खोला।

 प्रेमिका के बाथरूम से बाहर आते ही एसआई की पत्नी और परिजन का पारा मानो सातवें आसमान पर पहुंच गया। पत्नी और उसकी मां ने प्रेमिका की रिमांड ली तो परिजन एसआई पर टूट पड़े। शब्दों के तीखे बाणों के साथ गालियों के बीच हाथ पैर भी चलाए। मुंह छिपाते हुए प्रेमिका अपने और एसआई के रिश्ते पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही थी। खुद को बेकसूर बताते हुए जाने की मिन्नत करने लगी। कभी कहती कि उसकी शादी होने वाली है उसे बदनाम मत करें, तो कभी एसआई साहब से किसी भी तरह का रिश्ता न होने की बात भी कहती सुनाई दी।

पति और उसकी प्रेमिका को रंगे हाथों पकड़ने के बाद पत्नी और परिजन पुलिस थाने पहुंचे जहां जमकर हंगामा हुआ। एसआई साहब खुद की करतूतों से अलग मीडिया को भी धमकी देते दिखे और कैमरा बंद करने की धमकी देते रहे। पुलिस के मुताबिक एसआई सुनील बनोरिया मुरैना जिले में पदस्थ हैं और जो महिला आरक्षक उनके साथ पकड़ाई है वो भी वहीं पर पदस्थ है। ये भी जानकारी मिली है कि एसआई रात में ही ग्वालियर आ गए थे और प्रेमिका के साथ फ्लैट पर रुके हुए थे। एसआई की पत्नी को पहले से उसके कारनामों के बारे में जानकारी लग चुकी थी इसलिए वो उस पर नजर बनाए हुए थी और अब दोनों को रंगेहाथों दबोच लिया।

सोर्स - पत्रिका

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH