छत्तीसगढ़ - नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में स्प्रिट , नकली ढक्कन और लेबल जप्त

मुंगेली , 02/09/2025 10:23:20 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में स्प्रिट , नकली ढक्कन और लेबल जप्त

बिलासपुर 02 सितम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ में नकली शराब बनाने और इसे खपाने वाले गिरोह मुंगेली पुलिस ने पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्पिरिट से भरा टैंकर, कार, नकली स्टीकर, होलोग्राम, शराब की बोतल के ढक्कन, शराब की डिग्री नापने की मशीन और चार मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

मुंगेली ASP नवनीत कौर छाबड़ा ने बताया कि फास्टरपुर के पास दाबो गांव में अवैध शराब बनाने के लिए स्पिरिट खरीदने की सूचना मिली थी जिसके बाद साइबर सेल की टीम को मौके पर भेजा गया टीम ने फास्टरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दाबो स्थित नवोदय विद्यालय के पास घेराबंदी कर रामगोपाल यादव (40) निवासी मोया, जिला राजगढ़ (मप्र), मलखान सिंह (35) निवासी हमीरपुर (उप्र), महेंद्र अनुरागी (23) निवासी महोबा (उप्र) और भगवत सिंह बुंदेला (48) निवासी छतरपुर को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भोपाल से छेरकाबांधा डिस्टलरी जा रहे टैंकर ड्राइवर से सांठगांठ कर स्पिरिट निकालते थे। इसके बाद यही स्पिरिट नकली शराब बनाने में उपयोग की जाती थी। नकली बोतलों पर होलोग्राम और ढक्कन लगाकर वे इसे मुंगेली और आसपास के जिलों में खपाते थे।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पहले शराब ठेकेदारों के यहाँ काम करते थे। छत्तीसगढ़ में शराब ठेका बंद होने के बाद नकली शराब बनाने और बेचने का काम शुरू कर दिया। आसपास के कोचियों से सांठगांठ कर नकली शराब को मुंगेली और बेमेतरा जिलों के अलावा बिलासपुर के गांवों में भी खपाना शुरू कर दिया।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH