इंस्टाग्राम में अश्लील चैट करना 9वी की छात्रा को पड़ा भारी , आरोपी ने ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

मध्य प्रदेश , 02/09/2025 1:17:35 AM
Anil Tamboli
इंस्टाग्राम में अश्लील चैट करना 9वी की छात्रा को पड़ा भारी , आरोपी ने ब्लैकमेल कर कई बार किया रेप

जबलपुर 02 सितम्बर 2025 - जबलपुर में नौवीं की एक छात्रा के साथ युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और फिर उसका चैट रिकॉर्ड उसकी माँ को दिखा देने की धमकी देकर छात्रा के साथ कई बार रेप किया। हिम्मत हारने की बजाय छात्रा ने अपनी मां को आपबीती सुनाई तो इस रेप कांड का खुलासा हुआ।

दरअसल जबलपुर के एक स्कूल में नौवीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा की दोस्ती इंस्टाग्राम पर अमित पटेल नाम के एक युवक से हुई थी। दोस्ती कुछ आगे बढ़ी तो मर्यादा की लक्ष्मण रेखाएं लांघने लगी। चैटिंग में ऐसी बातें भी हुईं जो सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं लेकिन उसी चैट और फोन पर हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर युवती को ब्लैकमेल किया जाना लगा।

आरोप है कि अमित पटेल नाम के आरोपी ने छात्रा की चैट हिस्ट्री और कॉल रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर उससे एक नहीं कई बार रेप किया। डरी सहमी छात्रा हर बार दरिंदे की हवस का शिकार बन जाती। आरोपी हर बार छात्रा से ये कहकर रेप करता था कि शारीरिक संबंध बनने के बाद वो चैट हिस्ट्री और कॉल रिकॉर्डिंग डिलीट कर देगा, लेकिन वो ऐसा कभी नहीं करता, बल्कि हर बार यही कहकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाता जाता।

एक दिन उसने हिम्मत दिखाई और अपनी माँ को अपनी आपबीती सुना डाली। मां ने समझदारी दिखाई गढ़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रहीं है।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH