प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , अंतिम संस्कार के दौरान खुल गया राज

मध्य प्रदेश , 01/09/2025 1:23:51 AM
Anil Tamboli
प्रेमी के साथ रहने के लिए पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट , अंतिम संस्कार के दौरान खुल गया राज

गुना 01 सितम्बर 2025 - मधुसूदनगढ़ थाना क्षेत्र में गांव बंजाराबर्री में कैलाश बंजारा की संदिग्ध मौत के पीछे उसकी ही पत्नी और प्रेमी का गुनाह सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

27 अगस्त को मृतक के भाई पूरन बंजारा ने कैलाश की संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी थी। लेकिन हैरानी की बात ये रही कि परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए 27 अगस्त को ही कैलाश का अंतिम संस्कार कर दिया था, लेकिन अंतिम संस्कार के दौरान जब लोगों ने अंतिम दर्शन किए तो मृतक के शरीर पर रस्सी के निशान बने हुए थे। इससे परिवार के लोगों को शंका हुई। और उन्होंने इस बारे में पुलिस को भी बताया। 

जांच के दौरान पुलिस ने जब मृतक की पत्नी संपो बाई से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि पति बीमार होने के बावजूद आए दिन उससे मारपीट करता था। इसी दौरान उसकी नजदीकियां उकावद निवासी प्रदीप भार्गव से बढ़ीं और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कैलाश ने गुस्से में पत्नी का गला दबाने की कोशिश की। इसी बीच संपो बाई ने रस्सी छीनकर पीछे से कैलाश का गला घोंट दिया। वारदात के बाद उसने अपने प्रेमी प्रदीप को पूरी घटना बताई। दोनों ने मिलकर परिजनों को गुमराह किया और शव का तुरंत अंतिम संस्कार करा दिया।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH