छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर , 31/08/2025 8:42:56 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर 31 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम ने करवट ली है। रविवार सुबह से ही राजधानी समेत आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। अचानक बारिश होने की वजह से मौसम में ठंडक आ गई है पर मौसम खुशनुमा बना हुआ है। इतना ही नहीं बस्तर और सुकमा क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बस्तर और सुकमा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 31 अगस्त रविवार को छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में भारी होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो राजधानी में बादल छाए रहने के साथ दिन भर बारिश होगी। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। इतना ही नहीं प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा भी चलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान घर से बाहर ना निकलने और मौसम ख़राब होने पर खुली जगह या फिर पेड़ के नीचे ना रुकने की अपील की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH