गजब का भ्रष्टाचार - 02 पेज फोटोकॉपी के लिए किया 04 हजार का भुगतान , खुलासे के बाद मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश , 30/08/2025 1:47:03 PM
Anil Tamboli
गजब का भ्रष्टाचार - 02 पेज फोटोकॉपी के लिए किया 04 हजार का भुगतान , खुलासे के बाद मचा हड़कंप

शहडोल 30 अगस्त 2025 - मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक बार फिर चौंकाने वाला मामला सामने आया है यँहा दो पेज की फोटो कॉपी के 4 हजार रुपए का भुगतान किया गया है। सरपंच - सचिव ने अपनी सील लगाकर इस बिल को पास भी करा दिया। सोशल मीडिया पर बिल का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। बिल का फोटो वायरल होने के बाद अब हड़कंप मचा हुआ है।

मामला शहडोल जिले के जनपद पंचायत जयसिंह नगर के ग्राम पंचायत कुदरी का है। यहां सचिव और सरपंच की मिलीभगत से एक ऐसा बिल पास किया गया है, जिसे देखकर हर कोई भी हैरान है। बिल के अनुसार केवल दो पेज की फोटो कॉपी कराने के लिए 2000 रुपये प्रति की दर से 4000 रुपये का किया गया है। इसके साथ ही और भी सामग्री का जिक्र किया गया है। हैरत की बात तो यह कि इस बिल को सरपंच-सचिव ने अपनी मोहर लगाकर पास भी करा दिया। आमतौर पर फोटो कॉपी 2 रुपये में हो जाती है, लेकिन यहां हजारों रुपये भुगतान किया गया है। वही इस मामले में शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का कहना है कि क्वांटिटी 2000 और दर 2 रु लिखने में त्रुटि हो गई होगी, लेकिन मामले की जांच कराई जाएगी।

शहडोल जिले का यह कोई पहला मामला नहीं है जब पंचायतों ने सरकारी योजनाओं और राशि का दुरुपयोग किया हो, इसके पहले यहां 4 लीटर पेंट से पुताई के नाम पर 168 मजदूर और 68 राज मिस्त्री लगाकर एक लाख सात हजार का बिल पास कराया, फिर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक घंटे की चौपाल में 13 काजू-बादाम, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का बिल बनाकर सरकारी खजाने को लुटा गया। 

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH