आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री के ऊपर किया हमला , जान बचाकर भागे मंत्री , पूरा गांव छावनी में तब्दील

बिहार , 27/08/2025 2:10:53 PM
Anil Tamboli
आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री के ऊपर किया हमला , जान बचाकर भागे मंत्री , पूरा गांव छावनी में तब्दील

नालंदा 27 अगस्त 2025 - नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मंत्री श्रवण कुमार हाल ही में हुए सड़क हादसे में मारे गए नौ लोगों के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे थे। हादसे में मृतकों के परिजन पहले से ही आक्रोशित थे। जैसे ही मंत्री का काफिला गांव में पहुंचा, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी करने लगे।

मौके पर मौजूद सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार ने हादसे में मृतकों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजा और मदद की घोषणा नहीं की। इसको लेकर भीड़ का गुस्सा मंत्री पर फूट पड़ा। देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और मंत्री को करीब एक किलोमीटर तक खदेड़ दिया। इस दौरान मंत्री के अंगरक्षक को भी चोट लगी। घटना के बाद हालात बिगड़ते देख पुलिस बल को बुलाया गया और गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, भारी पुलिस बल और दंगा नियंत्रण बल तैनात किया गया है। हालात को काबू में करने के लिए अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत शुरू की। डीएम और एसपी खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

गौरतलब है कि जिस सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी, उसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों के परिजन सरकार से 25 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH