छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और पूर्व मंडल महामंत्री ने मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु , बताई यह वजह..

सूरजपुर , 27-08-2025 12:48:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता और पूर्व मंडल महामंत्री ने मुख्यमंत्री से मांगी इच्छा मृत्यु , बताई यह वजह..

सूरजपुर 27 अगस्त 2025 - छत्तीसगढ़ में भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। सूरजपुर जिले के भाजपा नेता और पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने अपनी गंभीर स्थिति और संगठन की बेरुखी से आहत होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। सड़क हादसे में स्थायी विकलांगता का शिकार हुए विसंभर यादव ने कहा है कि इलाज और आर्थिक संकट से जूझते हुए अब उनके पास जीने की कोई उम्मीद नहीं बची है।

बता दे कि करीब दो साल पहले रायपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए सूरजपुर से कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ था। उस समय मंडल महामंत्री रहे विशंभर यादव अपने कार्यकर्ताओं को लेकर बस से रायपुर जा रहे थे। बेमेतरा के पास अचानक बस हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए, लेकिन सबसे गंभीर चोट विशंभर यादव को लगी। उनका शरीर बुरी तरह जख्मी हो गया और इलाज के बाद वे स्थायी विकलांगता के शिकार हो गए।

इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से विसंभर यादव की स्थिति पर संवेदना व्यक्त की थी। उस समय प्रदेश भाजपा के बड़े नेता रायपुर के अपोलो अस्पताल में उनका हाल-चाल जानने पहुंचे थे। तत्कालीन संगठन ने एम्स दिल्ली एयर एंबुलेंस से भेजने की व्यवस्था भी की थी। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे सब खामोश हो गया। न कोई हाल-चाल लेने आया और न ही इलाज का खर्च उठाने में मदद की गई।

विशंभर यादव बताते हैं कि इलाज पर अब तक 30 से 35 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। सारी जमा-पूंजी, जमीन -जायदाद सब बिक चुका है। लगातार दो साल से उनका परिवार ही इलाज का खर्च उठाता रहा है। लेकिन अब हालत यह हो गई है कि न तो दवाइयों के लिए पैसे बचे हैं और न ही अच्छे इलाज की संभावना। यादव का कहना है कि वह पूरी तरह बिस्तर पर पड़े हैं, शरीर उनका साथ नहीं दे रहा और परिवार भी उनके कारण मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से टूट चुका है।

विशंभर यादव ने आरोप लगाया कि जिस पार्टी के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, वही अब उनसे मुंह मोड़ चुकी है। उन्होंने कहा "भाजपा अब पहले जैसी नहीं रही। पहले कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था, अब कोई हालचाल तक नहीं लेता। अगर संगठन ने सहयोग किया होता तो शायद मेरी स्थिति ऐसी नहीं होती। मेरे पास अब मौत के सिवा कोई विकल्प नहीं बचा है।"

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH