छत्तीसगढ़ - बेटे ने बेरहमी से माँ को उतारा मौत के घाट , फिर लाश के पास बैठ कर गाने लगा गाना

जशपुर , 26-08-2025 8:13:10 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटे ने बेरहमी से माँ को उतारा मौत के घाट , फिर लाश के पास बैठ कर गाने लगा गाना

जशपुर 26 अगस्त 2025 - कुनकुरी थाना क्षेत्र से मंगलवार सुबह एक खौफनाक वारदात घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। दरअसल कुनकुरी के रेस्ट हाउस के सामने स्थित बेदरभद्रा बस्ती में रहने वाले जीत राम यादव ने अपनी ही मां गुला बाई पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने इतने वार किए कि मां का शव कई टुकड़ों में बंट गया। इस अमानवीय घटना को अंजाम देने के बाद जीत राम शव के पास बैठकर गाना गाने लगा। 

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपी लाश के पास हथियार लेकर बैठा था और किसी को पास आते देख कुल्हाड़ी लहराने लगता। इस वजह से लोग उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और कुल्हाड़ी जब्त कर ली।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जीत राम कुछ समय पहले तक केरल में मजदूरी करता था। वहीं उसके व्यवहार में अचानक बदलाव आया और उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ने लगी। दो दिन पहले ही परिजन उसे इलाज के लिए घर लेकर आए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। हालांकि, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी सामने आने पर साझा की जाएगी।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र राठौर तो सिर्फ मोहरा था, असली खिलाड़ी तो शुभम अग्रवाल है, पढ़े खास खबर
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH