साले की शादी में जाने के लिए एक आरक्षक ने छुट्टी के लिए लिखे आवेदन में बताया ऐसा वजह की हो गया सीधा सस्पेंड ,,

मध्य प्रदेश , 11-12-2020 5:08:36 AM
Anil Tamboli
साले की शादी में जाने के लिए एक आरक्षक ने छुट्टी के लिए लिखे आवेदन में बताया ऐसा वजह की हो गया सीधा सस्पेंड ,,
भोपाल 10 दिसम्बर 2020 - सोशल मीडिया पर छुट्टी के लिए लिखा गया एक प्रार्थना पत्र काफी वायरल हो रहा है। यह आवेदन पत्र मध्यप्रदेश पुलिस के एक सिपाही का बताया जा रहा है, जो भोपाल ट्रैफिक पुलिस में कॉन्स्टेबल है। इस प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने साले की शादी में जाने के लिए पांच दिन का अवकाश मांगा है। साथ ही, पत्नी से मिली धमकी का भी जिक्र कर दिया है। इसी वजह से यह प्रार्थना पत्र सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल का नाम दिलीप कुमार अहिरवार लिखा है। उसका बैज नंबर 2339 है। दिलीप ने साले की शादी में जाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारी को छुट्टी देने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि प्रार्थना पत्र में लिखा है, 'सविनम्र निवेदन है कि मैं प्रार्थी आरक्षक दिलीप कुमार अहिरवार बैज क्रमांक 2339 आपके अधीनस्थ थाना यातायात भोपाल में पदस्थ हूं। श्रीमान जी प्रार्थी के सगे साले की शादी दिनांक 11/12/2020 को है, जिसमें प्रार्थी का जाना अति-आवश्यक है। अत: श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी को 05 दिन का विशेष अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। प्रार्थी सदैव आपका आभारी रहेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे प्रार्थना पत्र में कॉन्स्टेबल ने विशेष नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी पत्नी से मिली धमकी का जिक्र किया है। इस नोट में कॉन्स्टेबल ने लिखा है, 'प्रार्थी की पत्नी का स्पष्ट कहना है कि अगर भाई की शादी में नहीं आए तो परिणाम अच्छा नहीं होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रार्थना पत्र वायरल होने के बाद कॉन्स्टेबल दिलीप कुमार अहिरवार को सस्पेंड कर दिया गया। इस मामले में डीआईजी ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने अवकाश के लिए आवेदन में जो कारण लिखा है वह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है इस वजह से उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH