छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ पत्नी बना रही थी शारीरिक संबंध , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह कांड

रायपुर , 26/08/2025 12:59:13 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ पत्नी बना रही थी शारीरिक संबंध , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह कांड

रायपुर 26 अगस्त 2025 - खमतराई थाना क्षेत्र मे महादेव चौक के पास रावाभांठा इलाके में युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। अवैध संबंध के चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मौके पर बुलाए गए FSL की टीम ने जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या धारदार हथियार से कई वार कर की गई है। मामला हत्या का लगने पर थाना खमतराई में धारा 103, 238 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

मृतक की पहचान रामा माडे (23 वर्ष), निवासी मलकानगिरी, उड़ीसा के रूप में हुई। रामा माडे रायपुर में RR इंडस्ट्रीज, मेटल पार्क रावाभांठा में मजदूरी का कार्य करता था। जांच के दौरान पता चला कि रामा माडे का उसी फैक्ट्री में काम करने वाली सोनम नामक विवाहित महिला से अवैध संबंध था।

पुलिस ने जब सोनम से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। सोनम ने बताया कि घटना के दिन वह और रामा माडे उसके घर में आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी उसका पति कृष्णा बंजारे अचानक घर पहुंच गया। दोनों को उस हालत में देखकर वह गुस्से से बेकाबू हो गया और लकड़ी के बत्ते से रामा माडे के सिर पर वार कर दिया।

गंभीर चोट लगने से रामा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को छिपाने के लिए देर रात सोनम और उसके पति कृष्णा ने अपने रिश्तेदार रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाया। तीनों ने मिलकर शव के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए, पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कपड़ा बांधा और फिर शव को बोरी में भर दिया। इसके बाद आरोपी कृष्णा बंजारे अपनी बाईक क्रमांक CG 04 DV 9405 से शव को ले जाकर रावाभांठा स्थित खाली प्लॉट में फेंक आए।

गिरफ्तार आरोपी..

कृष्णा बंजारे (44 वर्ष), निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा

रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम (40 वर्ष), निवासी रावाभांठा तिरंगा चौक

सोनम बंजारे (30 वर्ष), पत्नी कृष्णा बंजारे, निवासी आजाद नगर, महादेव चौक, रावाभांठा

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ पत्नी बना रही थी शारीरिक संबंध , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह कांड

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH