बड़ी खबर - पुलिस ने किया पूर्व मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट , घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

झारखंड , 24-08-2025 3:48:11 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - पुलिस ने किया पूर्व मुख्यमंत्री को हाउस अरेस्ट , घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

रांची 24 अगस्त 2025 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। चंपई सोरेन नगड़ी स्थित रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर हल चलाकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया।

रांची सिटी DSP केबी रमन ने भी चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट करने की पुष्टि की है। उन्होंने IANS को बताया, "पूर्व मुख्यमंत्री को निषेधात्मक कार्रवाई के तहत हाउस अरेस्ट किया गया है। उन्हें (चंपई सोरेन को) स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे अपने आवास से बाहर न निकलें।

चंपई सोरेन ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोका गया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया है, "उन्हें पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने आकर बोला है कि आप यहां से नहीं जा सकते।" समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि जगह-जगह पुलिस ने कोल्हान से आने वाले उनके समर्थकों को रोका है। बोकारो, हजारीबाग , धनबाद, गिरिडीह , गुमला और खूंटी से लोग आ रहे थे। सभी को रोका गया है।

रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन के मामले को लेकर भाजपा नेता चंपई सोरेन शाम को खुलासा भी करेंगे। उन्हों उन्होंने कहा कि शाम को 5 बजे उस जमीन का सारा इतिहास-भूगोल बताऊंगा। उसी समय आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दी जाएगी।

महामाया अपार्टमेंट में 2Bhk फ्लैट किराए पर उपलब्ध है

संपर्क करे नंदकिशोर तम्बोली
मो- 9340270280

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH